सुपौल: गेहूं खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली 30 वर्षीय महिला की शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रतौली पंचायत स्थित जरोली वार्ड नंबर 17 सोनवा सीर निवासी मंटू शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी का शव उनके घर से करीब दो सो मीटर दूर एक गेहूं खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली। मृतिका सोनी देवी बीते मंगलवार को करीब तीन बजे से लापता थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रतौली पंचायत के वार्ड नंबर 17 निवासी मंटू शर्मा की पत्नी बीते मंगलवार को तीन बजे करीब घर से घास काटने निकली थी जो वापस देर शाम तक अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया इसकी जानकारी अपने सगे संबंधियों को भी दिया और खोज बीन करते रहे कि बुधवार को एक किसान अपने खेतों में लगे गेहूं की फसल देखने गया तो उन्होंने देखा कि एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव उनके खेत में पड़ा हुआ था तब उन्होंने इसकी जानकारी घर के सदस्यों के साथ अन्य लोगों को दी जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखा कि मंगलवार को घास के लिए निकली महिला सोनी देवी का शव था। मृतिका महिला की पहचान सोनी देवी के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि महिला को अपने परिवार के किसी सदस्यों के साथ किसी तरह की कहा-सुनी या झगड़ झंझट नहीं हुई थी। वह रोज की तरह मंगलवार को भी घास काटने गई थी। लेकिन घटना कैसे हुई ये फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जानकारी अनुसार मृतिका को दो बेटा और एक बेटी है सभी नाबालिग है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और छानवीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]