सुपौल: जदिया में एक युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में भारी आकोश, सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र के जदिया बाजार में 20 वर्षीय युवक की बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जदिया वार्ड नंबर 6 निवासी सुबोध यादव के 20 वर्षीय पुत्र भास्कर कुमार के रुप में हुई। घटना से इलाके में दहशत है और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक का फाइल फोटो

परिजनों ने बताया कि भास्कर कुमार अहले सुबह मवेशी को चारा खिलाने घर के नजदीक ही अवस्थित अपने कामत पर जा रहे थे कि रास्ते मे बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही भास्कर कुमार की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त जदिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल के पास ही गश्ती कर रही थी। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस भाग रहे बदमाशों का पीछा भी की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH 327ई सड़क को जाम कर अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर मौजूद जदिया पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]