सुपौल: जन औषधि केंद्र राघोपुर में धूम धाम से मनाया गया जन औषधि दिवस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेफरल अस्पताल राघोपुर, सिमराही परिसर में अवस्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में जन औषधि दिवस धूमधाम से मनाया गया। मालूम हो कि एक मार्च से सात मार्च तक जन औषधि दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में जन औषधि दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दीप नारायण राम और केंद्र संचालिका मीनू देवी ने अस्पताल में आए सभी महिला मरीजों को जागरूक कर निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया गया। उन्होंने कहा के जन औषधि केंद्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र जन उपयोगी है।

वहीं मौजूद केंद्र संचालिका ने बताया कि केंद्र सरकार की इस मुहिम की लोगों द्वारा काफी सराहना हो रही है लोगों को कम कीमत पर उत्तम दवाई उपलब्ध होती है बाजार के दवाईयों से 50 से 90 % की कम कीमत पर दवा मिल रही है जिससे लोगों इलाज में मदद मिलती है।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालिका मीनू देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम, जन औषधि केंद्र पिपरा प्रबंधक अमरेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एमडी नोमान, डॉक्टर नीलेश प्रधान, राजेंद्र गुप्ता, राहुल झा, संजीव द्विवेदी, एमएस रहमान, प्रदीप, डॉक्टर अंजार, किशोर कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *