सुपौल: जन विश्वास यात्रा को लेकर सुपौल पहुंचे तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जन विश्वास यात्रा को लेकर सुपौल पहुंचे तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सुपौल अतिथि गृह में तेजस्वी यादव से मिलने सैकड़ों की संख्यां में कार्यकर्ता पहुंच गए। जहां लोगो की भीड़ लग गई। इस मौके पर अतिथि गृह परिसर में I.N.D.I.A. गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हालांकि इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कुछ नहीं कहा लेकिन सांसद मनोज झा भीड़ देख काफी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने कहा की यह भीड़ इंजीनियर और डॉक्टर की नहीं है बल्कि लोगों का प्यार है। भीड़ और प्यार में अंतर है। कहा बदलाव की बयार है। कहा कि लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।

वहीं सुपौल अतिथि गृह से निकलने के बाद रास्ते में सुपौल जिले के पिपरा और त्रिवेणीगंज में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़क पर तेजस्वी यादव का इंतजार करते दिखाई दिया। जगह जगह कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा गया। इस दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बिहार का सीएम कैसा हो तेजस्वी यादव जैसा हो के नारे भी लगे। चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर तेजस्वी यादव का काफिला भीड़ के पास कुछ क्षणों के लिए स्थिर हुआ और धीरे धीरे निकलता रहा। भीड़ के मद्देनजर कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। कार्यकर्ताओं ने कहा की तेजस्वी जी ने 17 महीना में जो कार्य किया है वो नीतीश जी के 17 साल पर भारी पड़ गया है। कहा की तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए लोग रात भर सड़क पर इंतजार करते रहे हैं।

जन विश्वास यात्रा के दौरान सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग नए दौर में नई सोच के लोग है। सभी जाति धर्म को साथ लेकर ज्वलंत मुद्दों और जनहित की बात कर नया बिहार बनाना है। कहा कि हमलोगों ने 17 महीने में जो काम किया उसमे 5 लाख लोगों को रोजगार दिया, अतिपिछड़ों, दलित, आदिवासियों के लिए आरक्षण बढ़ाया। सुपौल समाजवादियों का गढ़ रहा है और समाजवादियों को झंडा बुलंद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]