सुपौल : DM ने की तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में बिहार राज्य पथ विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, उच्च पथ प्रमंडल, भू-अर्जन, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग समेत अन्य कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जनता को त्वरित और टिकाऊ सुविधाएं मिल सकें।

बरसात के कारण सड़कों पर बने गड्ढों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न हो।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जो भी एजेंसियां योजनाओं को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]