सुपौल: जिलाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिये गये अनुदेशों के तहत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में मंगलवार को  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का वाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ सुपौल के उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

वहीं इसके अतिरिक्त जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से निर्वाचक सूची के लंबित Photo Similar Entry (PSE) एवं Demographical Similar Entry (DSE) की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को लंबित PSE/DSE को दो दिनों के अंदर निस्तार करने का निदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]