सुपौल: जिला सड़क सुरक्षा समिति को लेकर जिलाअधिकारी ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिलाधिकारी कौशल कुमार के अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी।उक्त बैठक में विभिन्न अभियान यथा जिलान्तर्गत संचालित विद्यालयों में बाल परिवहन समिति के गठन एवं स्कूल बसों में महत्पूर्ण सुरक्षा मानकों के अनुपालन, अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उक्त बैठक में जिला अधिकारी ने सिमराही बाजार, बीरपुर, सरायगढ़ भपटयाही में लोहे का ग्रील अधिष्ठापित करने हेतु एनएचएआई को निदेश दिया गया। इसके आलावा सिमराही बाजार में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से मुक्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को अवैध वाहनों/यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध सघन जॉच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया तथा हिट एंड रन वाहन दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकरी श्रीति कुमारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बसुन्धरा प्रियदर्शिनी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *