सुपौल: टोल टैक्स मांगने पर टोल कर्मियों से गाली गलौज और धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामला पहुंचा थाना

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

टोल टैक्स मांगने पर टोल टैक्स कर्मियों से गाली गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर अवस्थित आसनपुर कुपहा टोल प्लाजा का है। टोल प्लाजा के मैनेजर संजय झा ने घटना की लिखित शिकायत किशनपुर थाना में की है। जिसमें कहा गया है कि एक कार पर सवार कुछ लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे, जहां बिना टोल टैक्स दिए कार वाले वीआईपी लेन से जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। जब स्टाफ ने उसे रोका तो कार से हॉकी स्टिक निकालकर स्टाफ को धमकाने लगे। कहा कि उसके बाद सूचना पर किशनपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची और कार वाले को समझा बुझाकर जाने को कहा गया। लेकिन जाते-जाते कार पर सवार लोग उन्हें जान से मरने की धमकी भी दी है।

उक्त घटना की तस्वीर टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल टोल प्लाजा के मैनेजर ने पूरी घटना की लिखित शिकायत किशनपुर थाना से की है। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने कहा कि आवेदन मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]