सुपौल: डीएम कौशल कुमार ने मृतक शैलेंद्र कुमार के आश्रित को दिया अनुग्रह अनुदान राशि का चेक, चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी शैलेंद्र की मौत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

विगत सात मई को सुपौल लोकसभा चुनाव कार्य में लगे पीठासीन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद सोमवार को उसके पैतृक घर पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित घर पर मृतक के परिजन से मिलने डीएम कौशल कुमार पहुंचे। इस मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, एडीएम राशिद कलीम अंसारी भी मौजूद थे। डीएम कौशल कुमार ने मृतक के परिजनों से मिलकर उसे सांत्वना दिया। और इस दौरान मृतक के परिजन को 15 लाख का चेक प्रदान किया गया। बताया गया की भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधान के अनुसार चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत होने पर मृतक के आश्रित को 15 लाख का अनुग्रह अनुदान राशि दिया जाता है। साथ ही डीएम कौशल कुमार ने कहा की मृतक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। लिहाजा अनुकंपा को लेकर जो प्रोसेस होगा वो किया जाएगा।

इस मौके पर स्थानीय पिपरा बीडीओ और सीओ सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे। मालूम हो कि सात मई को चुनाव ड्यूटी के दौरान सरायगढ़ भपटीयाही के चंदपीपर स्थित मतदान केंद्र 157 पर पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तैनात शैलेंद्र कुमार साह की उस दिन सुबह साढ़े पांच बजे करीब हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]