सुपौल: डुमरी चौक पर समाजसेवियों ने की अलाव की व्यवस्था

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

विगत कई दिनों से क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग अब बेहाल हो गए हैं। तेज हवा के साथ घने कोहरे से वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बूढे के साथ मवेशियों के लिए परेशानियां काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहते हैं। सारे कामकाज छोड़ लोग आग की शरण में रहते हैं। वहीं बच्चे सर्दी, जुकाम व कोल्ड डायरिया जैसे बिमारी से ज्यादा ग्रसित होने लगे हैं। वहीं बायसी पंचायत के डुमरी चौक पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता, रमेश प्रसाद मेहता, रोशन कुमार, रामाधीन मेहता, दिनेश कुमार, द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। जिससे चौक पर आने वाले लोगों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]