सुपौल: डुमरी में स्थापित की गई नर्मदेश्वर शिव मंदिर, कार्यक्रम में शामिल हुए कई राजनीतिक हस्ती समेत हजारों लोग

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत स्थित श्री विश्वनाथ धाम में श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर का निर्माण किया गया जहां सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया गया। इस मंदिर का निर्माण समस्त शिव परिवार के द्वारा कराया गया। मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई थी। यह कलश यात्रा डुमरी से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए धरहारा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर परिसर पहुँची जहां जल भरकर पुनः डुमरी स्थित श्री विश्वनाथ धाम पहुँची। मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर परिसर समेत आस-पास के इलाकों को भव्य रूप से सजाया गया था। शिवलिंग स्थापना को लेकर तीन दिनों तक समस्त डुमरी गांव का माहौल भक्तिमय हो गया था। शिवलिंग स्थापना आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में विद्वानों के द्वारा सम्पन्न कराया गया। पूजा में मुख्य यजमान बिनोद झा थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मौके पर हिन्दुस्थान नेशनल ग्लास, बहादुरगढ़ के संस्थान प्रमुख शिवराज बंसल ने दूरभाष पर समस्त ग्रामीण एवं शिव भक्तों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित कर महादेव को नमन किया।

स्थापित शिवलिंग

जानकारी अनुसार उक्त मंदिर का निर्माण तथा उसमें होने वाली सारे खर्च का वहन डुमरी निवासी रंजीत झा ने किया है, जो वर्तमान में बहादुरगढ़ में हिंदुस्तान नेशनल ग्लास में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि स्थापित यह शिवलिंग इस क्षेत्र का एकमात्र नर्मदेश्वर शिवलिंग है। मान्यता है कि इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है।

कलश यात्रा

इस मौके पर सांसद दिलेश्वर कामत, नीलू मिश्रा, जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, मुखिया गजेंद्र यादव, कमल प्रसाद यादव, मनोज यादव, चंद्रभूषण मंडल, मनिंदर मोहन दास,  राजेश अग्रवाल, आलोक चौधरी, बंटी अग्रवाल, सर्व नारायण झा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]