सुपौल: तेज हवा और बारिश में कई स्कूलों में बनी प्री फेब्रीकेटेड संरचना हुई ध्वस्त

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

शनिवार की देर रात अचानक आई तेज हवा और बारिश में कई स्कूलों की प्री फेब्रीकेटेड स्ट्रक्चर ध्वस्त हो जाने की जानकारी मिल रही है, दरअसल जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों की अधिकता के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा अतिरिक्त वर्ग संचालन के लिए स्कूल के छत पर लाखों की लागत से प्री फेब्रीकेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण कराया गया। ताकि स्कूलों में वर्ग संचालन में छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इस बीच देर रात अचानक आई तेज हवा के झोंको ने इस संरचना को ध्वस्त कर दिया है। जो कहीं न कहीं स्ट्रक्चर के निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खोल रही है। गनीमत थी कि स्कूल संचालन के समय यह तेज हवा नहीं आई वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

यह तश्वीर जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालापट्टी का है। जहां देर रात अचानक आई तेज हवा और बारिश ने स्कूल की छत पर बने प्री फेब्रीकेटेड स्ट्रक्चर को न सिर्फ ध्वस्त कर दिया है बल्कि उसका मलवा पांच सौ मीटर दूर जा गिरा है। कमोवेश यही स्थिति किसनपुर के उत्क्रमित उर्दू विद्यालय कदमपुरा का है। जहां स्कूल के छत पर बनी यह संरचना क्षतिग्रस्त हो गई है। जिले के अन्य जगहों से भी संरचना के क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]