सुपौल: त्रिवेणीगंज-जदिया में ईंट भट्टों का निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

News Desk Supaul:

खनन एवं श्रम विभाग के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला खनन पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को त्रिवेणीगंज एवं जदिया क्षेत्र में संचालित चिमनी ईंट भट्टों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान त्रिवेणीगंज श्रम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में चिमनी भट्टों में मिट्टी के उपयोग से संबंधित खनन नियमों तथा वहां कार्यरत श्रमिकों के लिए लागू श्रम कानूनों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने भट्टा संचालकों को निर्देश दिया कि सभी श्रमिकों का श्रम कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाया जाए। साथ ही बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों की पहचान एवं उनका विधिवत प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त चिमनी भट्टों में मिट्टी के प्रयोग के लिए विधिसम्मत माइनिंग प्लान तैयार कर उसकी स्वीकृति प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खनन एवं श्रम कानूनों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित भट्टा संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]