सुपौल: दो अलग अलग जगहों से पुलिस 117 कार्टन विदेशी शराब व 20.04 लीटर नेपाली शराब किया बरामद।

न्यूज डेस्क सुपौल: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में  विशेष अभियान के तहत पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद किया। जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि शराब कारोबारी पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी दरमियान शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महेशपुर सरोचिय चोक के नजदीक के के एम चिमनी भट्ठा के पास से एक सुमो भिक्टा पर लदे 117 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया हरेक कार्टून में 48 पीस 180 एम एल का राॅयल क्लासिक भिस्की और एक प्लास्टिक के बोरा में 74 पीस शराब के साथ एक सूमो भीक्टा बी आर 01 पी बी 0850 को जब्त कर थाना लाया गया।

वहीं शराब कारोबारी और चालक मौके से भागने में सफल रहा। गाड़ी मालिक और चालक के विरुद्ध पिपरा थाना काण्ड संख्या 315/23 दर्ज कर लिया गया है। वहीं दीनापट्टी पंचायत के देवी पट्टी निवासी रविंद्र शर्मा उर्फ रविन्द्र सुतिहार के घर से गुप्त सूचना के आधार पर 20.4 लीटर देशी 300 एम एल का नेपाल निर्मित देशी दिलवाले सोफिया शराब बरामद किया गया। जबकि कारोबारी रविन्द्र सुतिहार मौके से फरार हो गया जिसके विरुद्ध थाना में केस दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]