सुपौल: धरहरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ, करीब 4 लाख की चोरी

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिलांतर्गत राघोपुर थानाक्षेत्र के धरहरा भीमशंकर मंदिर स्थित प्रिंस ज्वेलर्स में गुरुवार रात्रि को चोरी की वारदात हुई। चोर ज्वेलर्स दुकान में दीवार तोड़कर अंदर घुसा। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दिया। घटना के बाद दुकानदार ने राघोपुर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँचे राघोपुर पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। हालांकि चोर तिजोरी खोलने में असफल रहे।

चोरी के बाद दुकान का दृश्य

जानकारी देते हुए दुकान मालिक प्रिंस कुमार ने बताया कि वो प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखें चांदी का आभूषण चोरी कर लिया। बताया कि चोरो ने चांदी आइटम में बलिया, अंगूठी, हनुमानी, बाला, किया, दस्ताना, मांगटीका, घुंगरू पायल समेत करीब 4 kg चांदी चोरी किया। जिसमे करीब 4 लाख की क्षति हुई है।

इधर, घटना को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]