सुपौल: धरहारा में विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित हुआ कुश्ती, देश-विदेश से आये पहलवानों ने दिखाया दम

News Desk Supaul:

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहारा वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बक्सर, पंजाब, बनारस, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी देश नेपाल से आए नामी पहलवानों ने शिरकत की। पहलवानों के बीच जमकर दांव-पेंच आजमाए गए, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग उमड़े। पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और नारों से गूंज उठा।

पहलवान का हाथ मिलाते आयोजक

कुश्ती आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि “विश्वकर्मा पूजा पर हर साल इस क्षेत्र में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। यह हमारी परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस बार बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहलवान आए हैं, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है।”

कुश्ती देखने उमड़ा लोगो का भीड़

वहीं समिति के सचिव संजय कुमार ने कहा कि “गांव-गांव से उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि खेलों को लेकर लोगों का उत्साह कितना है। हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े पैमाने पर किया जाए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर का मंच मिल सके।”

गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। कुश्ती मुकाबलों में जीतने वाले पहलवानों को कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक एकता का उदाहरण बनकर समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]