सुपौल: नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

शुक्रवार की संध्या करजाईन थाना पुलिस तथा एएलटीफ की टीम ने शराब के विरुद्ध समकालीन अभियान के तहत बायसी वार्ड नंबर 10 भेंगा धार लोहा पुल के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार अररिया जिला के फुलकाहा थानाक्षेत्र निवासी सुशील कुमार व गौतम कुमार को 450 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर एएलटीफ प्रभारी बीरपुर सुधीर कुमार आर्य के साथ भेंगा धार लोहा पुल के समीप दो बाइक पर आ रहे दोनों तस्करों को जब रुकने के लिए कहा तो बाईक मोड़कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से दोनों बाईक सवार को पकड़कर लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों बाईक पर रखे बोरे से 450 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। इसके बाद दोनों बाईक व शराब जप्त कर दोनों तस्करों को थाना लाया गया जहां उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान दोनों बाईक चोरी के होने का कुबुल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]