सुपौल: पंचायत उपचुनाव को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च, डीएसपी सहित दर्जनों पुलिस बल रहे मौजूद

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर दौलत और मोतीपुर पंचायत में होने वाले उपचुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जहां गुरुवार को उपचुनाव होना है। शांतपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने हेतु बुधवार की संध्या पुलिस-प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च राघोपुर थाना परिसर से निकलकर विशनपुर दौलत पंचायत के सभी बूथों पर भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में बीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा, बीडीओ ओमप्रकाश कुमार, राजस्व अधिकारी देव कृष्ण कामत, राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि कल विशनपुर दौलत पंचायत में होने वाले पंचायत उपचुनाव के निमित्त आज फ्लैग मार्च किया जा रहा है। कहा कि चुनाव में किसी भी मतदाता को कोई दिक्कत न हो इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

वही जानकारी देते सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ओम प्रकाश ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत में मुखिया पद के लिए चुनाव होना है, जहां 5 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं और उपचुनाव को लेकर कुल 14 बूथ बनाया गया है। वहीं मोतीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पंच का चुनाव होना है, जिसके लिए दो बूथ बनाया गया है। जबकि हरिपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में वार्ड सदस्य पद के लिए पवन सादा निर्विरोध चुने गए। बताया कि गुरुवार को मोतीपुर में पंच पद के लिए और विशनपुर दौलत में मुखिया पद के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान होना है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]