सुपौल: पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास का चल रहे निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिला अंतर्गत विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी के आवास हेतु 46 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे भवन निर्माण कार्य का शनिवार को सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण एवं कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक को आवश्यक निदेश तथा गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सुपौल अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल एवं संवेदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]