सुपौल: पनोरमा नगर रामपुर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के छातापुर प्रखण्ड के पनोरमा नगर रामपुर में नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिला पुरूष शामिल हुए। कलश शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकलर शिवनी घाट पहुंची। जहाँ पंडित द्वारा मंत्रों उच्चार के बाद सुरसर नदी में कलश में जल भरने के बाद पुनः हनुमान मंदिर तक पहुंची। गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से भगक्तिमय माहौल बन गया। कलश यात्रा की अगुवाई कर रहे पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने बताया कि आज कलश शोभायात्रा निकालकर द्वार पूजन किया गया। कल हनुमान जी के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा होगा। मालूम हो कि कल ही अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी हर्ष का माहौल है।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा, महानंद सहनी, पवन सहनी, संतोष झा, मनोज सहनी, शंकर सहनी, भागवत सहनी, बेचन सहनी, रामानंद सहनी, जामुन सहनी, राजेन्द्र शर्मा, अनिल सहनी, डोमी सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]