सुपौल: पनोरमा हॉस्पिटल का 04 फरवरी को सांसद चिराग पासवान करेंगे उद्घाटन, पार्श्व गायक कुमार सानू व हास्य कलाकार एहसान कुरैशी भी होंगे शामिल, जोर शोर से चल रही तैयारी

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के छातापुर प्रखंड के रामपुर स्थित पनोरमा नगर में अत्याधुनिक सुविधा से लैश पनोरमा हॉस्पिटल का 4 फरवरी को भव्य उद्घाटन होने वाली है। जिसको लेकर तैयारी जोड़ शोर से चल रही है।

जानकारी देते हुए पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने बताया कि पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन सांसद चिराग पासवान के हाथों किया जाएगा। इस मौके पर बालीवुड पार्श्व गायक कुमार सानू व काॅमेडियन एहसान कुरैशी भी शामिल होंगे, 04 फरवरी को ही पनोरमा स्कूल का वार्षिकोत्सव भी है लिहाजा इसको लेकर भी पनोरमा स्कूल में तैयारी की जा रही है। इस मौके पर अतिथियों के आगमन पर होने वाली भिड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है लिहाजा भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह जगह गेट लगाए गए हैं। बड़ा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं रह जाए इसको लेकर पैनोरमा नगर को दुलहन की तरह सजाया जा रहा है।

मालूम हो कि पैनोरमा स्कूल के पास ही पैनोरमा हॉस्पिटल भी अवस्थित है। लिहाजा पैनोरमा हॉस्पिटल से पैनोरमा स्कूल तक सजाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]