सुपौल: पिपरा पुलिस ने दो कार सहित उसमे रखे 221 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा पंचायत के रामू चौक के समीप गस्ती के दौरान देर रात दो कार की जांच की। जिसमे 221 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात एएसआई प्रकाश रजक थाना क्षेत्र के थुमहा बाजार की ओर पुलिस बल के साथ गस्ति करने जा रहे थे कि देर रात दो कार सवार पुलिस को देख तेजी से कार लेकर भागने लगा जिससे एएसआई प्रकाश रजक को शक हुआ और इसकी सूचना एएसआई सुरेंद्र सिंह को बताया और कार की पीछा किया तो चालक ने कार को लेकर बसहा की ओर भागने लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रामू चौक पहुंचा तो देखा एक कार खेत में पलटी किया हुआ है और दूसरी कार थोड़ा आगे में खड़ी मिली। दोनो कार की तलासी ली गई तो देखा स्विफ्ट कार में 750 एमएल के पांच कार्टन और 375 एमएल के नौ कार्टन शराब था वहीं दूसरी कार टाटा टियागो के अंदर एक शराब कार्टन फटा हुआ था जिसमे कुल 375 एमएल के 45 बोतल शराब मिला जिसके बाद दोनो कार सहित कुल 221 बोतल शराब बरामद कर थाना लाया गया।

वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार का नंबर बीआर 01 बीएस 7626 है एवं टियागो बीआर 43 AA – 0278 है। मामले की जांच की जा रही है उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 410/23 दर्ज कर लिया गया है और छानबीन में छूट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *