सुपौल: पिपरा में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं जीविका दीदियां

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल लोकसभा का चुनाव के लिए मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी पारा चढ़ने लगा है। लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में जीविका दीदियां भी जुटी हुई हैं। मालूम हो कि सुपौल में 7 मई को मतदान होना है। जिसके लिए आज दीनापट्टी पंचायत में मतदाताओं को जागरूक करने में जीविका दीदियां लगी हुई हैं। शपथ, रैली, डोर-टू-डोर कैंपेन, साइकिल रैली आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह दीदियों लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में जुटी हैं। एक मुहिम के रूप में इसे लेते हुए जीविका दीदियां दिन-रात प्रयास कर रही हैं। लक्ष्य एक ही है लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदाता के प्रतिशत को बढ़ाना। इस कार्य में जीविका कर्मी भी महती भूमिका निभा रहे हैं।

पिपरा प्रखंड के जीविका बीपीएम कन्हैया कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत से लेकर जिला स्तर पर इस कार्य को काफी गंभीरता से संपादित किया जा रहा है। इसके लिेए जिलास्तर के कर्मियों से लेकर प्रखंड स्तर के भी सभी कर्मी ‘माइक्रो प्लानिंग’ के तहत इस कार्य को संपादित करने में जुटे हैं। मतदाता जागरुकता के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप सेल का भी गठन जीविका की ओर से जिलास्तर पर किया गया है। जो प्रतिदिन मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की जानकारी जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य कार्यालय को भी देता है। जिन बूथों पर पिछली लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा था, उन बूथों पर खास ध्यान देकर वहां के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जीविका के इस प्रयास का सकारात्मक नतीजा निकलेगा और जिले में मतदाता के प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम के दौरान दीनापट्टी सीएम कल्याणी कुमारी सहित दर्जनों जीविका ग्रुप की दीदियां उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]