सुपौल: पिपरा में दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया

Report: Amresh kumar

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पिपरा स्थित पिपरा बाजार में जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है  विशेष अभियान। इस दौरान नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सीओ उमा कुमारी सहित थाना पुलिस के पदाधिकारी निक्की कुमारी भारी पुलिस बल के साथ दूसरे दिन भी अभियान में मौजूद रहे।


गुरुवार की दोपहर प्रशासनिक टीम सबसे पहले बाजार स्थित त्रिवेणीगंज रोड पहुंची और सड़क किनारे कुछ ढलाई तोड़ा गया जहां सड़क किनारे खड़ी दो चके वाहन भी जब्त कर थाना लाया गया। वहीं कुछ रैयतों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया बताया कि पहले मापी कर चिन्हित करे फिर अतिक्रमण हटाने का कार्य करें मापी के आधार पर सड़क पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया जाए। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भेदभाव का भी आरोप लगाया।

प्रसाशन की टीम ने सिंहेश्वर मार्ग एनएच-106 के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमणों को खाली कराया गया। सीओ उमा कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के संकीर्ण होने और अतिक्रमण के कारण हर दिन जाम की समस्या रहती थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी दुकानदार या व्यक्ति दुबारा अतिक्रमण करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ जुर्माने से लेकर अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजारों में साफ-सफाई और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]