सुपौल: पिपरा में नवविवाहिता की अधजले शव बरामद, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या आरोप

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी, हत्या, लूट से दहशत में लोग दहसत ताजा मामला पथरा दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 2 में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बुधवार को करीब 8 बजे पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 2 निवासी प्रमोद सादा की पत्नी लालो देवी 20 की ससुराल वालों ने हत्या कर आनन-फानन में शव को जला दिया। घटना की जानकारी पुलिस को लगने की भनक परिजनों को लगी तो दरिंदों ने शव का अंतिम संस्कार भी करना जरूरी नहीं समझा और अधजले शव को गड्ढे खोदकर दफना दिया और मौके से फरार हो गया।

इधर, मृतिका की मायके वालों को जब घटना की जानकारी मिली तो अपनी बेटी के ससुराल पहुंची और घटना की सूचना पर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस शव को गड्ढे से बाहर निकाला तो लोगों के होश उड़ गए शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया था आनन-फानन में जलाने के चलते शव अधजले रह गया जिसे मिट्टी से ढककर लार पुआल छिटकर परिजन सहित अन्य फरार हो गए थे। पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मृत महिला सदर थाना क्षेत्र के सोनक समैर कैम्प टोला वार्ड नंबर 7 निवासी विदेशी सादा और तुलिया देवी की 20 वर्षीय पुत्री की शादी एक साल पहले पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 2 निवासी महेंद्र सादा के दूसरे बेटे प्रमोद सादा से हुई थी। मायके वालों को बुधवार सुबह किसी ने घटना की जानकारी दी तो पथरा पहुंचे तो मेरी बेटी की हत्या कर मेरी समधी, दामाद, सहित परिजन के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया एक नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाने की सूचना मिली है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के कारण का पता नहीं चला है मायके वालों द्वारा आवेदन देने पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *