सुपौल: पिपरा में बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार की देर रात बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस अगलगी में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वही इस घटना में पांच बकरी भी जलकर मर गए। जानकारी अनुसार शुक्रवार 11 बजे रात को संजय मंडल के फुस के घर में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, देखते ही देखते सुनील मंडल और सातैन मंडल के घर को भी आग अपने आगोश में ले लिए। जब तक घटना की जानकारी लोगों को हो पाता तब तक आग अपना विकराल रूप ले लिया था। लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशामक को दी मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ी व ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे और लोगों की घर जलने से बच गई पिडित गृह स्वामी संजय मंडल ने बताया कि मेरा दो घर सहित 6 क्विंटल अनाज एवं कपड़ा, आभूषण बच्चों की पढ़ाई वाली सभी कागजात जलकर राख हो गया, वही सुनील मंडल का एक फुस का घर 2 क्विंटल अनाज एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया जबकि सातैन मंडल का एक फुस का घर एक पक्का मकान में लगे लकड़ी की खिड़की चौकठ 8 क्विंटल अनाज व घरेलु सामान जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में सीओ विंद्र कुमार चौपाल ने बताया कि थुमहा में आगलगी की घटना घटी है राजस्व कर्मचारी को घटना में हुई छती के आकलन के लिए भेजा गया है जांचोपरांत पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]