सुपौल: पुल हादसा का जायजा लेने पहुंची कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन, निर्माण कंपनी और सरकार पर फोड़ा हादसा का ठीकरा

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के बकौर में कल हुए पुल हादसा के बाद घटना स्थल पर विभिन्न पार्टी के नेताओं का पहुंचना बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन बकौर पहुंची। जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने अभियंताओं से भी बात की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी जब पुल निर्माणाधीन है तब ऐसी हादसा हो रही है तो आगे जब पुल बनकर तैयार हो जाएगा तो क्या स्थिति होगी। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रोपर रूप से मिट्टी की जांच हुई है कि नहीं या फिर निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही बरती गई है या कोई टेक्निकल फॉल्ट है इन तमाम बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए। कहा कि इस पुल की गारंटी सरकार लेगी या निर्माण कंपनी लेगी यह महत्वपूर्ण सवाल है।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के शिकायत पर कहा कि जिस तरह से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि जब तक पूरे मलवा को नहीं हटाया जाएगा तब तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि मलवा के अंदर कोई दबा हुआ है या नहीं। मलवा को हटाने का युद्ध स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए। खास बात यह रही कि इस मौके पर कांग्रेस सांसद रंजित रंजन ने मौके पर मौजूद डीएम कौशल कुमार से बात करना चाही लेकिन डीएम कौशल कुमार ने आचार संहिता की बात कह बात करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नाराज होकर रंजित रंजन डीएम से बात किए बिना ही वापस लौट गई। इस मौके पर रंजित रंजन के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]