सुपौल: प्रो रामजी प्रसाद यादव की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार|राघोपुर

जिले के केएन डिग्री कॉलेज, राघोपुर के रास्ट्रीय सेवा योजना सभागार में पूर्व प्राचार्य स्व रामजी प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि मनायी गई जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राम बहादुर मंडल, पूर्व प्राचार्य प्रो महेंद्र यादव, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो जयनन्दन खिरहर, बरसर प्रो देवनारायण यादव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय के रात्रि प्रहरी राजेन्द्र यादव का रविवार सुबह निधन होने पर भी शोक व्यक्त किया।

मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्व रामजी प्रसाद यादव के त्याग, महाविद्यालय के प्रति समर्पन के साथ सम्पूर्ण जीवन दर्शन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण भी किया।

मौके पर प्रो रामचंद्र यादव, प्रो रामकुमार कर्ण, प्रो बचनेश्वर यादव, प्रो गयाधार यादव, प्रो राजीव यादव, अजय कुमार भास्कर, ऋतुध्वज कुमार सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]