सुपौल: बाइक सवार तीन लोगों को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, तीनो घायलों को भेजा गया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा कटैया के समीप NH 327 पर अपराधियों ने दिन दहाड़े बाइक सवार को गोली मार दिया है। जिसमे बाइक पर सवार तीन लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना मिल रही है।

हालांकि सभी घायलों को इलाज के लिए सुपौल भेज दिया गया है। बताया गया है कि सुपौल से पिपरा की तरफ बाइक सवार जा रहे थे तभी NH 327 ई पर कटैया थुमहा के समीप अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद बाइक पर सवार तीनो व्यक्ति बाइक से गिर गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सुपौल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि घायल बाइक पर सवार तीनो जदिया इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद लोगों में दहशत का आलम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]