सुपौल: बाबा भीमशंकर मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, कुछ समय से चल रहे थे बीमार, लोगो ने किया शोक व्यक्त

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले राघोपुर प्रखंड अतंर्गत बाबा भीमशंकर मंदिर धरहारा के मुख्य पुजारी ताराकांत गिरी का निधन हो गया। पुजारी ताराकांत गिरी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को संध्या 5 बजे उनका निधन हो गया।

पुजारी ताराकांत गिरी (फाइल फोटो)

पुजारी 100 साल 5 महीने के थे। वे करीब 60 वर्षो से बाबा भीमशंकर महादेव का पूजा अर्चना करते आ रहे थे। वे मंदिर के मुख्य पुजारी थे।

पुजारी ताराकांत गिरी के निधन पर मंदिर के सचिव संजीव यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, राजू अग्रवाल, कमल प्रसाद यादव, मुखिया कमलेश साह, उपमुखिया पप्पू चौधरी, समिति विपिन यादव, सरयुग प्रसाद यादव, राजेश यादव, ललित यादव, पप्पू साह सहित कई नेताओं व प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]