सुपौल: बायसी डुमरी में ध्यान ज्ञान यज्ञ हुआ संपन्न

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

संतमत सत्संग मंदिर बायसी-डुमरी, रतनपुर के प्रांगण में गत 1 जनवरी से आयोजित पाक्षिक ध्यान ज्ञान यज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। विगत 15 दिनों से क्षेत्र में ध्यान ज्ञान यज्ञ को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से शाम तक लोग यज्ञ स्थल पर जमे रहे। अंतिम दिन संत स्वामी वेदानंद महाराज, स्वामी इंदु बाबा, पृतमानन्द बाबा, रामरमन बाबा, ठाकुर बाबा सहित अन्य साधु-महात्मागण ने उपस्थित सत्संग प्रेमियों को सत्संग का महत्व समझाया। इन्होंने सत्संग का महत्व समझाते हुए परमात्मा से जुड़ाव का माध्यम बताया। इससे पूर्व  स्थानीय सत्संगप्रेमी तथा आयोजन समिति ने संत-महात्माओं को सम्मानित कर आशीर्वचन प्राप्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति सहित स्थानीय सत्संग प्रेमी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]