सुपौल: भपटियाही में SSB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे झाड़ियों से 55 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

News Desk Supaul:

जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 55 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 6 बजे सिमरी स्पर संख्या 1910 के पास नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया यह गांजा पकड़ा गया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस और SSB की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, इलाके में हलचल मच गई। तलाशी अभियान के दौरान झाड़ियों में गांजे के बोरे बरामद हुए।

मामले में भपटियाही थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल गांजे को जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज कर अज्ञात तस्करों की पहचान करने की दिशा में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]