सुपौल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

भारतीय जनता पार्टी राघोपुर के उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत अंतर्गत दुधाधारी गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत एवं विधानसभा विस्तारक मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रो भगत ने कहा कि ऐसा कोई परिवार नहीं है जो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित ना हुए हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हम सबों को उन लोगों से मिलकर दिए गए नंबर पर मिस कॉल करवाना है एवं उनको घरों पर स्टीकर चिपकाने के साथ ही इस बार फिर से मोदी सरकार के लिए आशीर्वाद लेना है और सबको मोदी जी का प्रणाम बोलना है।

मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप चौधरी, राजकुमार मेहता, ललिता देवी, मनोज प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]