सुपौल: भाड़े की मकान में दसवीं की छात्र की फंदे से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक के समीप वार्ड नंबर 25 में बुधवार की रात भाड़े के मकान में दसवीं की तैयारी कर रहे छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रूम ऑनर समेत अगल-बगल के कमरों में रह रहे साथियों ने आवाज दिया तो नहीं सुना। तब जाकर उनलोगों ने गया तो देखा कि दरवाजा बंद पड़ा है। तब खिड़की से झांका तो देखा कि छात्र का शव गमछी से लपेटे खिड़की से लटका पड़ा है। सभी ने मिलकर धक्का देकर दरवाजा को खोला और फंदे से छुड़ाकर छात्र को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्युटी उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत के कुशहा वार्ड नंबर 15 निवासी कामेश यादव के 16 वर्षीय निरंजन कुमार के रूप में की गई है। वे करीब डेढ़ वर्ष से खट्टर चौक स्थित विनोद यादव के किराए के मकान में रहते थे। वे इसवर्ष दशवीं की तैयारी कर रहे थे।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है बुधवार की देर शाम मृतक छात्र के पिता कामेश यादव अपने पुत्र से मुलाकात की। इस दौरान मृतक छात्र के पिता को रूम मालिक द्वारा बताया गया कि निरंजन कोचिंग नहीं जाता है और हमेशा मोबाईल फोन में लगे रहते है। इस शिकायत के बाद पिता ने उसे डांट फटकार कर उनसे मोबाईल ले लिया। और नियमित कोचिंग जाने की बात कहकर घर चले गए। करीब दो घंटे के बाद उन्हें फ़ोन से जानकारी मिली कि उनके पुत्र फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि निरंजन आत्महत्या कर सकता हैं। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं है। खिड़की से लटककर कोई कैसे आत्महत्या कर लेगा….

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँचकर मृतक के परिजनों के घटना के संबंध में जानकारी लिया। साथ ही घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की गहन रूप से छानबीन की। साथ ही घटना के कारणों का पता करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि एक छात्र के सुसाइड का खबर है। अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]