सुपौल: भीषण आगलगी में करीब एक दर्जन घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट में एक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले क्व छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड नं 03 में भीषण आग लगने की घटना घटी है। जिसमे करीब एक दर्जन घर सहित घर में रखे लाखों की संपति जलकर खाक हो गया है। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए छातापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। आगलगी से स्थल पर अफरातफरी का आलम है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया है। मौके प्रशासन की टीम भी पहुंच गए हैं।

बताया गया है कि अचानक लगी आग पछुआ हवा के कारण तेजी से फैल गई। जो देखते ही देखते दर्जन भर घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद स्थल पर अफरातफरी का आलम मच गया। आग की लपटे इतनी तेज थी की कोई भी नजदीक जाने का साहस नहीं कर पाए जिसके बाद सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच सिलेंडर ब्लास्ट से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी 25 वर्षीय असलम वार्ड न 5 का निवासी बताया जा रहा है। जिसे आनन फानन में नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है की दमकल की गाड़ी विलंब से पहुंची जिससे आग बुझाने में बिलंब हुआ। पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग की है। हालांकि मौके पर छातापुर पुलिस और अंचल से कर्मी भी पहुंच गए हैं।स्थिति का जायजा लेकर क्षति का आकलन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]