सुपौल: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, फर्नीचर बनाने की आर में चल रहा था हथियार बनाने का धंधा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अर्ध निर्मित राइफल बरामद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जिसमे एक अर्धनिर्मित रायफल भी बरामद किया गया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बरामद हथियार

शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसपी शैशव यादव ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भपटियाही थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। जिसके बाद इसकी सत्यापन के पश्चात भपटियाही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर भपटियाही थाना क्षेत्र के माकैर गढ़िया गांव में अर्जुन सूतिहार के फर्नीचर के दुकान में छापेमारी की गई। जहां मौके से एक अर्धनिर्मित राइफल बरामद किया गया है। इस दौरान संचालक अर्जुन सूतिहार और उसके पुत्र अमित सूतिहार को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *