सुपौल में जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, मानसून तैयारी और विकास योजनाओं पर दिए निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानसून की तैयारी, अतिक्रमण हटाने, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, जल-जीवन-हरियाली अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की प्रगति पर चर्चा हुई।

बैठक में नगर पंचायत पिपरा, वीरपुर, सिमराही के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सुपौल एवं त्रिवेणीगंज के नगर प्रबंधक तथा सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने मानसून से पूर्व सभी छोटे-बड़े नालों की उराही कराने, डेंगू से बचाव हेतु फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव कराने और जन-जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही, मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने और मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अधीन चल रहे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाबों की पहचान कर उनकी उराही और सौंदर्यीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभुकों को भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]