सुपौल में तेज रफ्तार जा रही कमांडर जीप पलटी, हादसे में 20 लोग हुए जख्मी, 5 की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क सुपौल: सुपौल शहर के झखराही वीणा रोड पर तेज रफ्तार में जा रही एक कमांडर जीप पलट गई। जिसमें सवार करीब 20 लोग जख्मी हो गए। जिसमें पांच महिला तीन बच्चे और 5 पुरुष शामिल है। जो सुपौल से अपने घर वापस जा रहे थे।

बताया जा रहा है कमांडर जीप का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इधर स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा उपचार जारी है।

बता दें कि जख्मी में 30 वर्षीय बेबी देवी, 30 वर्षीय सुचिता देवी, 30 वर्षीय माला देवी, 22 वर्षीय सुरेश कुमार 30 वर्षीय पूनम देवी, 12 वर्षीय सावंत कुमार, 42 वर्षीय राजेंद्र साह, 18 वर्षीय सूरज कुमार, 6 वर्षीय अभय कुमार, 4 वर्षीय अजय कुमार, समेत अन्य जख्मी शामिल है। वही सभी का घर सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बिना गांव के वार्ड नंबर 6 स्थित बताया जा रहा है।

वहीं, जख्मी माला देवी ने बताया कि वह सभी लोग समस्ता फाइनेंस कंपनी से लोन लेने के लिए आए हुए थे। जो सभी सुपौल शहर के झखराही मोहल्ले से वापस अपने गांव कमांडर जीप पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कमांडर जीप पुराने होने की वजह से ड्राइवर के द्वारा बताया गया की ब्रेक लग नहीं रहा है और इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर कुटी टोला के समीप जीप पलट गई। जिस जीप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उन लोगों को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है। सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया दो पुरुष और दो महिला समेत एक बच्चे की स्थिति गंभीर है। फिलहाल सभी का उपचार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]