सुपौल में प्रगति यात्रा: पिपरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, माला लेकर खड़े रह गए लोग नही मिले मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी “प्रगति यात्रा” के दौरान सुपौल जिले के पिपरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया, जिनमें पिपरा बायपास सड़क, सिमराही रोड ओवरब्रिज और परसरमा-अररिया ग्रीन रोड सहित अन्य विकास परियोजनाएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान पिपरा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज कुमार सिंह ने पिपरा में हुए पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने एवं पिपरा में रिंग रोड बनाने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री का पिपरा में ठहराव काफी संक्षिप्त रहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तुरंत सुपौल के लिए रवाना हो गए। पिपरा में मुख्यमंत्री केवल दो मिनट ही रुके, जिसके दौरान वे कतार में माला लेकर खड़े नेताओं और स्थानीय लोगों से माला ग्रहण करने या उनसे मुलाकात करने के लिए नहीं रुके। इस वजह से उपस्थित जनसमूह और स्थानीय नेताओं में निराशा का माहौल देखा गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी, विधायक रामविलास कामत समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]