सुपौल में सात पदों के लिए हो रही पंचायत उपचुनाव, चाक-चौकस व्यवस्था के बीच मतदान शुरू

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले में पंचायत उप चुनाव को लेकर विभिन्न रिक्त पदों के लिए आज सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गई है, सुबह सात बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिले के चार प्रखंडों सुपौल, राघोपुर, मरौना और वसंतपुर में विभिन्न पदों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। इस पंचायत उप चुनाव में मुखिया के दो पदों, पंचायत समिति के एक, वार्ड सदस्य के एक और पंच के तीन पदों के लिए चुनाव हो रही है। कुल सात पदों के चुनाव के लिए आज मतदान की जा रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कुल 42 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

राघोपुर में मतदान केंद्र का जायजा लेते हुए राघोपुर बीडीओ

जानकारी देते हुए सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है, ईवीएम में खराबी को लेकर कही से कोई शिकायत नही मिली है। दिन ढलने के साथ मतदान करने हेतु केंद्र पे वोटरों की संख्या बढ़ रही है।

वोट डालकर बाहर निकलते हुए वृद्ध

बता दे कि सुपौल के बकौर एवं राघोपुर के विशनपुर दौलत में मुखिया पद के लिए, सुपौल के लाउढ़, राघोपुर के मोतीपुर, बसंतपुर के परमानंदपुर में वार्ड पंच के लिए, मरौना के सिसोनी में पंचायत समिति सदस्य के लिए एवं बसंतपुर के विशनपुर शिवराम में वार्ड सदस्य के लिए मतदान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]