सुपौल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: अस्पताल की सीढ़ियों पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के मरौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। यहां एक प्रसव पीड़ित महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। यह दृश्य किसी ने वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते, लेकिन इसके वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मरौना प्रखंड क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन उसे मरौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां मौजूद ANM (सहायक नर्स मिडवाइफ) ने सामान्य प्रसव में दिक्कत बताते हुए उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। परिजन जब महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर ले जा रहे थे, तभी अस्पताल की सीढ़ियों पर ही उसका प्रसव हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया और तुरंत महिला को फिर अस्पताल में भर्ती किया गया।

सवालों के घेरे में अस्पताल

घटना के बाद यह सवाल उठना लाज़िमी है कि जिस महिला को ANM ने डिलीवरी में कठिनाई बताकर अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा, उसी महिला का प्रसव कुछ ही कदमों की दूरी पर कैसे हो गया? क्या यह चिकित्सा लापरवाही नहीं है?

सिविल सर्जन की सफाई

वायरल वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. ललन ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि महिला के पेट में बच्चे की स्थिति उल्टी थी, इसलिए उसे अल्ट्रासाउंड कराने को कहा गया था। इसी बीच प्रसव हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

लोगों में गुस्सा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अस्पताल प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]