सुपौल में 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, डीएम ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

News Desk Supaul:

जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में 13 सितम्बर 2025 को होने वाली 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराना था।

बैठक में केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कदाचार पर सख्त कार्रवाई होगी।

सुपौल जिले में कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे से 11:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और कलम के साथ ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा Bluetooth, Wifi Gadget, Electronic Pen, Pager, Wrist Watch (General/Smart) एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता सचिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार यादव, वरीय कोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार पंकज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]