सुपौल: मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में शिखा ने पाई शानदार सफलता, राज्य में हासिल की 10वां स्थान

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

सफलता साधनों की मोहताज नहीं होती। इसे सच साबित कर दिखाया है जिले के करजाईन पंचायत के बसावनपट्टी कोहबारा वार्ड 4 निवासी किसान सुशील कुमार यादव व गृहिणी माता सुनीता कुमारी की पुत्री शिखा कुमारी ने। जेवीएम हाई स्कूल करजाईन की छात्रा शिखा कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा जारी मैट्रिक के रिजल्ट में विज्ञान संकाय में 479 अंक लाकर राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। शिखा की उपलब्धि पर माता-पिता, गुरुजन एवं अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी।

शिखा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगे वो नीट कंप्लीट करके डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है। उन्होंने बताया कि अब स्कूल में विषयवार शिक्षकों की बहाली हो रही है। विद्यार्थी अब नियमित रूप से स्कूल जाकर पढ़ाई करके अच्छे अंक लेकर अपना नाम रौशन कर सकते है। बेटी की उपलब्धि पर शिखा के माता पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने नाम रोशन कर दिया है। वहीं शिखा की सफलता पर स्कूल के शिक्षक तरुण कुमार सहित ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]