सुपौल: राघोपुर पुलिस ने किया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार|राघोपुर

जिले के राघोपुर पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के थलहा वार्ड नंबर 9 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल रहा।

वहीं जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के थलहा वार्ड नंबर 9 निवासी बाबूनन्द यादव अभी शराब मंगवाकर अपने भूसा घर में रखा है। जिसके बाद सूचना के आलोक में जब पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची और भूसा घर का तलाशी लिया तो उसके भूसा घर से शराब की दो बोरी और एक कार्टून बरामद हुआ। जिसमें ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड का 12 बोतल, इम्पेरियल ब्लू ब्रांड का 24 और मैक्डोवेल ब्रांड का 14 कुल मिलाकर 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी बाबूनन्द यादव अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष श्री केशरी ने बताया कि उक्त बरामद शराब को जप्त कर थाना लाया गया और फरार शराब कारोबारी के विरुद्ध कांड अंकित कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]