सुपौल: राघोपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, काटा चालान

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के एसपी के निर्देश पर आज राघोपुर पुलिस ने एसआई जैनेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में टू व्हीलर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग कई टू व्हीलर पकड़े गए। इन वाहनों को थाने में जब्त कर लिया गया।

एसआई जैनेंद्र कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इन पकड़े गए वाहनों के मालिक का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा गया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के व ट्रिपल लोडिंग बाइक ना चलाएं, इसे कानून की रक्षा के साथ-साथ अपनी भी सुरक्षा कवच है। चेकिंग अभियान में एसआई अयोध्या राम सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *