सुपौल: राघोपुर बीईओ के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई, आयोजित हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर के पूर्व बीईओ कृष्ण किशोर महतो के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को यदुनाथ मध्य विद्यालय सिमराही के प्रांगण में शिक्षकों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ राघोपुर के अंचल सचिव सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम में नव पदस्थापित प्रभारी बीईओ रीता कुमारी, बीईओ मरौना रामप्रसाद सिंह यादव, बीईओ निर्मली मधुसूदन सिंह, बीईओ त्रिवेणीगंज नागेंद्र प्रसाद चौधरी, बीआरपी एमडीएम अमित झा, पंसस अताउर रहमान, विकास कुमार, विवेकानंद सिंह, रामसेवक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त बीईओ कृष्णकिशोर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें सरकारी नौकरी के दौरान उन्हें कई स्थानों पर पदस्थापित किया गया, लेकिन राघोपुर में मिले सम्मान और प्यार को वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इस दौरान किए गए कार्य और लोगों से मिला मान-सम्मान ही याद रहता है। राघोपुर में सेवा समाप्ति उनके और उनके परिवार के लिए एक यादगार पल रहेगा।

शिक्षक संघ के अंचल सचिव सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह विदाई उनके कार्यकाल की समाप्ति को दर्शाती है और आशा व्यक्त किया कि बीईओ श्री महतो स्वस्थ रहें और राघोपुर के शिक्षकों को अपना अनुभव साझा करते रहें।

संघ के जिला सचिव विवेकानंद सिंह ने कहा कि नौकरी में समय-समय पर सेवानिवृत्ति होती रहती है, लेकिन सेवानिवृत्ति के समय बहुत सी यादें ताजा हो जाती हैं।

वहीं शिक्षक नरेंद्र कुमार ने सेवानिवृत्त बीईओ के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद दिलाया। इस अवसर पर शिक्षक रूपलता गुप्ता, किशोर कुमार कारक, दिवाकर जायसवाल सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन शिक्षक रामनरेश प्रसाद ने किया।

इस मौके पर रामू पंडित, गिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र साह, सुधीर कुमार, उमेश कुमार मंडल, ललित रजक, ललित जायसवाल, मिथलेश कुमार आलोक, महानंद कुंदन, सतीश मरीक, भूपेंद्र यादव, लालमोहर रजक, बीपीएम शशि कुमार, मुरलीधर द्विवेदी, पंकज कुमार, राहुल राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]