सुपौल: राघोपुर में नाबालिग लड़की से फिर हुआ दुष्कर्म, मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामविशनपुर पंचायत में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर राघोपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भगता टोला वार्ड नंबर 14 निवासी आरोपी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे लोग मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। गुरुवार को वे लोग अपने घर पर नहीं थे। इसी क्रम में संजय शर्मा नामक व्यक्ति उसके घर पर पहुंचकर उसके पुत्री को पीछे से पकड़कर मुंह पर कपड़ा रखकर उसे घसीटते हुए घर के पीछे मकई खेत में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया कि उसके बाद जब वे लोग घर पहुंचे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिली तो पीछे मकई खेत में जाने के बाद देखा कि उनकी पुत्री बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी। उठाकर घर लाने के बाद जब उसे होश आया तो उनकी पुत्री ने बताया कि संजय शर्मा ने किस तरह उसे घर के पीछे मकई खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसे हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि उसके बाद लोक लज्जा के कारण उनलोगों ने थाना को सूचना नहीं दिया, लेकिन अन्य परिजनों के कहने पर उन्होंने शुक्रवार की संध्या थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया।

गिरफ्तार आरोपी

मालूम हो कि इससे पूर्व भी सिमराही नगर पंचायत में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद यह लगातार दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है।

इस मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]