सुपौल: राघोपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम का किया आयोजन

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता झा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सह सुपौल के जिला प्रभारी अंजलि निषाद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

संबोधित करते हुए अंजलि निषाद ने आगामी चुनाव की रणनीति कैसी हो, कैसे महिलाओं के द्वारा सुपौल लोकसभा एवं विधानसभा में कमल फूल खिलाया जाए उक्त विषयों पर परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि लाभार्थी सेल्फी संवाद के जरिए किस प्रकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद कर सकते हैं। यूथ से बूथ तक जाने का रास्ता कैसा हो आदि विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में सुपौल जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीता देवी, लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल, लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष राघोपुर उत्तर भरत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]