सुपौल: राघोपुर में राजद की अहम बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को बताया लोकतंत्र के खिलाफ साजिश

न्यूज डेस्क सुपौल:

विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र जिले के राघोपुर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी मधु यादव ने की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गईं।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने राज्य सरकार पर मतदाता सूची से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को जानबूझकर बाहर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस सूची के आधार पर हाल में लोकसभा चुनाव कराए गए, उसी को विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले संशोधित किया जा रहा है, जो एक गहरी साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करार दिया। अरुण यादव ने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि बूथ स्तर के राजद कार्यकर्ता बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ मौजूद रहेंगे ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न हो।

बैठक को संबोधित करते हुए कुमारी मधु यादव ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और पुनरीक्षण प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और प्रत्येक मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की।

बैठक में राजद नेता प्रकाश यादव, रामचंद्र सादा, मो. जियाउद्दीन, संतोष चौधरी, निर्मल कुमार, हेमकांत कुमार, उमेश कुमार, मनोज कुमार साह, अरविंद शर्मा, मनोज यादव, अखिलेश यादव, राजेंद्र यादव, सलटू कुमार, मो. मेहरुद्दीन, मो. रहमतुल्लाह, प्रांजल कुमार, सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]