सुपौल: रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गांव चलो अभियान

न्यूज डेस्क सुपौल:

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रामीणों के बीच रहते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला। इन सब बातों को साझा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निर्मली विधानसभा के रामपुर गांव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं मोदी जी के द्वारा किए गए गरीब कल्याण योजनाओं को विस्तृत रूप से लोगों को बताएं।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बैद्यनाथ भगत, भूपेंद्र मंडल, प्रकाश मिश्रा, नीरज शाह, सुखदेव पंडित, सागर शाह, रामचंद्र मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *